---Advertisement---

Mauganj MP:आवारा मवेशियों से बढ़ रहे हादसे, गौशालाओं के बड़े-बड़े दावे निकले कागजी, सड़कों पर कब्जा कर रहे मवेशी!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 25 Jul 2026, 09:32 AM

Mauganj MP:आवारा मवेशियों से बढ़ रहे हादसे, गौशालाओं के बड़े-बड़े दावे निकले कागजी, सड़कों पर कब्जा कर रहे मवेशी!

 

 

नेशनल हाईवे से लेकर शहर के मुख्य मार्गों तक मवेशियों का जमघट, नगर परिषद के वाहन और अमला गायब

मऊगंज। जिले में आवारा मवेशियों को सुरक्षा देने के दावे और उनके नाम पर बनाई गई बड़ी-बड़ी गौशालाएं पूरी तरह कागजी साबित हो रही हैं। जमीनी हकीकत यह है कि मवेशी आज भी सड़कों पर डेरा जमाए हुए हैं, जिससे आए दिन भीषण हादसे हो रहे हैं।
खासकर नेशनल हाईवे पर आवारा पशुओं का जमघट दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बन रहा है। सिर्फ हाईवे ही नहीं, बल्कि मऊगंज शहर के भीतर भी हालात बदतर हैं।

शहर की व्यस्त सड़कें बनीं मवेशियों का ठिकाना

शहर के मुख्य मार्ग घुरेहटा से दुवगवा,चाक मोड से गहरवार नर्सिंग-होम, कालेज चौक से कलेक्ट्रेट रोड बराव बाईपास जैसी व्यस्त सड़कों पर मवेशियों ने कब्जा जमा रखा है। इससे न सिर्फ यातायात बाधित हो रहा है बल्कि राहगीर भी दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।
दिन के समय ट्रैफिक और रात में अंधेरे के कारण वाहन चालकों को अचानक सामने आए मवेशियों से बचने में काफी परेशानी होती है। कई बार तेज रफ्तार वाहनों के मवेशियों से टकराने से गंभीर हादसे भी सामने आ चुके हैं।

 

 

 

नगर परिषद का अमला नदारद

सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि इस गंभीर समस्या और लगातार होते हादसों के बावजूद सड़कों से आवारा मवेशियों को पकड़कर गौशालाओं तक पहुंचाने वाले नगर परिषद के वाहन और अमला दूर-दूर तक कहीं नजर नहीं आ रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायतों के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

 

 

 

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

आमजन और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा मवेशियों की समस्या को गंभीरता से लिया जाए। शहर और हाईवे से मवेशियों को हटाकर उन्हें सुरक्षित गौशालाओं में भेजने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए, ताकि हादसों पर रोक लग सके और यातायात सुचारू हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 25, 2026

July 25, 2026

July 25, 2026

July 25, 2026

July 25, 2026

July 25, 2026

Leave a Comment