---Advertisement---

Mauganj MP:कलेक्टर मीटिंग से लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 22 Jun 2026, 04:36 AM

Mauganj MP:कलेक्टर मीटिंग से लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर!

 

 

 

 

मऊगंज के पटेहरा ओवरब्रिज पर हुआ भीषण हादसा मौके पर ही तोड़ा दम, डायल 112 ने शव पहुंचाया अस्पताल

रीवा। मऊगंज थाना क्षेत्र के पटेहरा ओवरब्रिज पर शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार शिक्षक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिक्षक सड़क पर गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

कलेक्टर की बैठक से लौट रहे थे घर, मऊगंज में हुई थी मीटिंग
मृतक शिक्षक मऊगंज में आयोजित कलेक्टर की बैठक में शामिल होने आए थे। बैठक समाप्त होने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे, तभी पटेहरा ओवरब्रिज पर हादसे का शिकार हो गए।

 

 

 

 

राहगीरों ने दी सूचना, पुलिस ने शव भेजा मर्चुरी
राहगीरों की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मऊगंज सिविल अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की हुई पहचान, शिवपुरा तेलियाबुड़ के थे निवासी
मृतक की पहचान हिन्छलाल कोल, निवासी ग्राम शिवपुरा तेलियाबुड़ के रूप में हुई है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है और टक्कर मारने वाली कार की तलाश कर रही है।

 

 

 

तेज रफ्तार बनी वजह, ओवरब्रिज पर बढ़ रहे हादसे
स्थानीय लोगों के अनुसार पटेहरा ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से ओवरब्रिज पर गति नियंत्रित रखने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 8, 2026

October 7, 2026

Leave a Comment