---Advertisement---

Mauganj MP:मऊगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ 3 मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार, गांजा व नशीली कफ सिरप जब्त!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 26 Jun 2026, 04:52 PM

Mauganj MP:मऊगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ 3 मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार, गांजा व नशीली कफ सिरप जब्त!

 

 

 

मऊगंज। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मऊगंज पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गांजा एवं नशीली कफ सिरप जब्त की गई है।

 

 

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, थाना नईगढ़ी पुलिस ने 25 जून को कार्रवाई करते हुए आरोपी विमलेश साकेत उर्फ गुड्डू के कब्जे से 367 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत 7,000 रुपये) बरामद किया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(बी) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

 

 

 

वहीं थाना हनुमना पुलिस ने घेराबंदी कर सूरज शुक्ला एवं कुलदीप मिश्रा उर्फ प्रभात को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 29 शीशी ओनेरेक्स (कोरेक्स) नशीली कफ सिरप (अनुमानित कीमत 7,250 रुपये) बरामद की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
इसी क्रम में थाना मऊगंज पुलिस ने आरोपी रामरज केवट के कब्जे से 250 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत 6,000 रुपये) जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की।

 

 

 

पुलिस के अनुसार तीनों मामलों में कुल 4 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान कुल 617 ग्राम गांजा, 29 शीशी नशीली कफ सिरप, एक पल्सर मोटरसाइकिल तथा एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। जब्त मादक पदार्थों का कुल अनुमानित बाजार मूल्य 20,250 रुपये बताया गया है।
मऊगंज पुलिस ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 8, 2026

October 7, 2026

Leave a Comment