---Advertisement---

Mauganj MP:प्रभारी मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस: सवालों की पहली गेंद पड़ते ही पारी घोषित!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 09 Aug 2026, 09:14 AM

Mauganj MP:प्रभारी मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस: सवालों की पहली गेंद पड़ते ही पारी घोषित!

 

 

 

मऊगंज। प्रभारी मंत्री लखन पटेल के मऊगंज दौरे के दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार की योजनाओं और हर घर तिरंगा अभियान की जमकर बल्लेबाजी हुई। मंत्री जी ने विकास और सरकारी योजनाओं की ऐसी शानदार पारी खेली कि प्रेस कॉन्फ्रेंस का शुरुआती ओवर पूरी तरह सरकारी उपलब्धियों के नाम रहा।लेकिन असली मुकाबला तब शुरू हुआ, जब पत्रकारों ने जिले की कथित गड़बड़ियों, भ्रष्टाचार, बदहाल व्यवस्थाओं और जनता की समस्याओं को लेकर सवालों की गेंदबाजी शुरू की।

 

 

यहीं से प्रेस कॉन्फ्रेंस का स्कोरबोर्ड अचानक बदलता नजर आया। पत्रकारों की ओर से सवालों की तेज गेंदें आने लगीं और जवाबों का रनरेट कुछ धीमा पड़ गया। जनता को उम्मीद थी कि प्रभारी मंत्री इन सवालों पर चौके-छक्के लगाते हुए जवाब देंगे, लेकिन सवालों का ओवर पूरा होने से पहले ही मानो पारी घोषित कर दी गई!

 

 

सरकार की योजनाओं पर खूब चौके लगाए गए, क्योंकि मंत्री जी आनंद उत्सव वाले है इसलिए उनको चश्मे से देखने पर हर तरह से आनंद उत्सव ही दिखाई दिया इसलिए हर घर तिरंगा का संदेश भी पूरे उत्साह से दिया गया, लेकिन मऊगंज की जमीनी समस्याओं पर पत्रकारों की गेंदों का सामना करने की बारी आई तो मुकाबला ज्यादा लंबा नहीं चला।अब जनता व्यंग्य में पूछ रही है—मंत्री जी, तिरंगा तो हर घर पहुंच जाएगा, लेकिन जनता के सवालों के जवाब किस घर पहुंचेंगे❓

 

 

मऊगंज में जनता भ्रष्टाचार, प्रशासनिक लापरवाही, मूलभूत सुविधाओं और स्थानीय समस्याओं को लेकर जवाब चाहती है। ऐसे में सिर्फ योजनाओं की पिच पर बल्लेबाजी करने से काम नहीं चलेगा, जनता के सवालों की तेज गेंदबाजी का सामना भी करना पड़ेगा।
क्योंकि लोकतंत्र का यह मुकाबला एकतरफा मैच नहीं है। जनता मतदाता है, वही अंपायर भी है और समय आने पर स्कोरबोर्ड भी उसी के हाथ में होता है।
तिरंगा हर घर में जरूर फहराइए साहब, लेकिन जनता के सवालों का और अपने जवाबों का विकेट बचाकर मत भागिए।कम से कम पारी ही तो घोषित करते जाइए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 8, 2026

October 7, 2026

Leave a Comment