Mauganj MP:सत्ता के अहंकार में लोकतंत्र का गला घोट रही है भाजपा डॉ. विनोद शुक्ला!
मीनाक्षी नटराजन का पर्चा निरस्त करवाना अलोकतांत्रिक ।
तानासाही, अनैतिक आचरण का लोकतंत्र में स्थान नहीं।
यह देश गांधी एवं अंबेडकर को मानने वाला देश है।
देश संविधान से चलेगा न कि भाजपा की तानाशाही से।
जनता सब देख रही है समय आने पर मिलेगा जबाब ।
देवतालब । जब-जब सत्ता का अहंकार किसी पर भी भारी पड़ता है तो उसका परिणाम उसे कभी न कभी भुगतना पड़ता है। जनता की अदालत के सामने लोकतंत्र की हत्या नहीं हो सकती। वह सब देखती है और समय आने पर उसका जबाब देती है। भाजपा के लिये अब वह समय आ चुका है जब समूचे प्रदेश व देश की जनता लोकतंत्र का चीरहरण होते हुये स्वयं देख रही है और महसूस कर रही है कि सत्ता में बने रहने के लिये भाजपा किस तरह से चीन की भांति अपनी विस्तारवादी तानाशाही, महिला विवरोधी एवं साम्प्रदायिक सोच से जनभावनाओं को कुचलने का काम कर रही है। अभी हाल ही में कांग्रेस की गांधीवादी महिला नेत्री एवं राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का बिना किसी ठोस कारण पर्चा निरस्त करवाना उसकी इसी तरह की सोच का परिचायक है। जब कांग्रेस के विधायकों पर भाजपा की साजिस प्रभावशाली नहीं हो पाई तो मीनाक्षी नटराजन का पर्चा ही निरस्त करवा दिया गया। इससे यह पता चलता है कि भाजपा अब विपक्ष को देखना ही नहीं चाहती। विपक्ष को पूरी तरह से समाप्त कर ऐन-केन तरीके से स्वयंभू सत्ता पर काबिज रहना चाहती है। किन्तु सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिस देश में लोकतंत्र की स्थापना की गई, जहां राजा अब मतपटेटियों से पैदा होता है, जहां डॉ. भीमराव अंबेडकर का संविधान सर्वोपरि है, जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पूजा की जाती है वहां की जनता भाजपा की “बोटचोरी” और “सीटचोरी” सांसद व विधायकों की खरीद फरोख्त, जैसे गंदे व भ्रष्ट हंथकण्डों को कब तक बर्दाश्त करती रहेगी। उसे महगाई की चिन्ता नहीं, युवाओं एवं बेरोजगारों के भविष्य की चिन्ता नहीं, उसे विपक्ष की चिन्ता नहीं जबकि कभी वह भी उसी विपक्ष का हिस्सा थी, उसे राजनैतिक क्षेत्र में प्रतिभाशाली एवं संघर्षशील महिलाओं की चिन्ता नहीं, उसे यदि चिन्ता है तो केवल अपने कुर्सी और सत्ता की चाहे वह किसी भी तरीके से प्राप्त हो। मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा निर्वाचन के पूर्व पर्चा निरस्त करवाने के पीछे यही सोच सावित हुई है। अब इस प्रदेश व देश की जनता को तय करना है और सोचना होगा कि भाजपा यदि सत्ता में बनी रही तो देश में लोकतंत्र का क्या होगा। इस जिले व प्रदेश की जनता से अपील है कि लोकतंत्र का गला घोटने वाली भाजपा को देश व प्रदेश से हमेशा-हमेशा के लिये अलविदा करने का संकल्प लें।
डॉ. विनोद शुक्ला कांग्रेस पीसीसी सदस्य विधानसभा क्षेत्र देवतालाब (72) जिला मऊगंज (म.प्र.) मो.नं. 9424338571





