Mauganj MP:तहसील न्यायालय परिसर में तिरंगे का अपमान..? फटे-पुराने ध्वज को लेकर उठे सवाल!
मऊगंज।मऊगंज जिले के हनुमना तहसील न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज की बदहाल स्थिति सामने आई है। सूत्रों के अनुसार परिसर में लगा तिरंगा लंबे समय से पुराना और फटा हुआ है, जिसकी ओर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं गया।
राष्ट्रीय ध्वज देश की आन-बान और शान का प्रतीक माना जाता है, ऐसे में न्यायालय जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर तिरंगे की ऐसी स्थिति लोगों में नाराजगी का कारण बन रही है। सामने आए वीडियो में ध्वज की खराब हालत दिखाई दे रही है, जिसके बाद व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज की नियमित देखरेख और समय-समय पर बदलाव की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए, ताकि देश के सम्मान के प्रतीक तिरंगे का अपमान न हो।
अब लोगों की मांग है कि प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल नया ध्वज लगाए और इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो, इसके लिए जिम्मेदारों को निर्देशित करे।





