---Advertisement---

Rewa MP: ढाबे में खड़ी यात्री बस में सैनिक के 15 लाख कीमती गहनों की चोरी cctv में कैद हुई चोरी की घटना,,

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 16 Jun 2026, 11:40 AM

Rewa MP: ढाबे में खड़ी यात्री बस में सैनिक के 15 लाख कीमती गहनों की चोरी cctv में कैद हुई चोरी की घटना,,

 

 

 

रीवा जिले के गढ़ थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे स्थित एक ढाबे में खड़ी एक यात्री बस में आज सुबह चोरों ने जमकर तांडव मचाया और लगभग 15 लाख रुपए कीमती सोने चांदी के गहने चुरा कर रफू चक्कर हो गए यह पूरी वारदात बस में लगी सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हुई है हालांकि चोर ने सीसीटीवी कैमरे को डिस्टर्ब करना चाहा लेकिन तब भी चोरों की शक्ल कैमरे में कैद हो गई है पीड़ित सैनिक द्वारा इस घटना की शिकायत गढ़ थाना में दर्ज कराई गई है मीडिया को जानकारी देते हुए सीआरपीएफ के जवान द्वारा बताया गया कि महाराष्ट्र से बनारस की ओर जाने वाली यात्री बस क्रमांक एम 40 सीटी 0151 से सफर करके आ रहे थे गढ़ थाने के पास सड़क किनारे बने एक ढाबे में बस रुकी जहां फ्रेश होने के लिए सभी बस यात्री उतरे थे सैनिक के साथ उनकी पत्नी और बच्चे थे पत्नी और बेटी सैनिक के साथ बस के नीचे उतरकर फ्रेश होने चले गए और उनका 4 वर्ष का बालक सीट पर सो रहा था जब वह लौट कर आए तो बैग का पूरा सामान बिखरा हुआ था चोरों ने 9 तोला सोने के गहने और चांदी के अन्य आभूषण चोरी कर लिए थे।

 

 

 

सैनिक की शिकायत पर गढ़ थाना में रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच विवेचना शुरू कर दी गई है बस द्वारा प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है ज्ञात होगी मनगवां से कटरा के बीच नेशनल हाईवे सड़क पर अक्सर ऐसी घटनाएं सामने आती रहती है खड़े वाहनों से डीजल चोरी और यात्री बसों में चोरी की घटनाएं सामने आती है लेकिन इस बार चोर की शक्ल कैमरे में कैद हुई है उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस जल्द से जल्द चोरों के गिरेबान तक पहुंचेगी और पूरे रैकेट का खुलासा करेगी।

 

 

 

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि दो लोग बस के अंदर घुसते हैं इस बीच सैनिक बस से नीचे उतरते दिखाई दे रहे हैं बस की गेट पर एक महिला और एक व्यक्ति गेट के ऊपर रैकी कर रहा था और एक व्यक्ति बस के अंदर घुसकर चोरी कर रहा है दोनों चोरों की शक्ल हम आपको इस खबर में दिखा रहे हैं इनकी पहचान बताने और पकड़वाने वाले को सैनिक द्वारा 21000 रुपए इनाम दिए जाने की घोषणा की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 8, 2026

October 7, 2026

Leave a Comment