---Advertisement---

Rewa MP:जमीन खोदकर निकाली नशे की खेप, 210 शीशी कफ सीरप बरामद,नाबालिग तस्कर की निशानदेही पर सिविल लाइन पुलिस का एक्शन, NDPS एक्ट में केस दर्ज!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 06 Jun 2026, 07:51 AM

Rewa MP:जमीन खोदकर निकाली नशे की खेप, 210 शीशी कफ सीरप बरामद,नाबालिग तस्कर की निशानदेही पर सिविल लाइन पुलिस का एक्शन, NDPS एक्ट में केस दर्ज!

 

 

कबाड़ी मोहल्ले में जमीन के अंदर छिपाकर रखी थी खेप, मुखबिर की सूचना पर दबिश

रीवा। नशे के सौदागरों ने अब पुलिस से बचने के लिए जमीन को गोदाम बनाना शुरू कर दिया है। सिविल लाइन पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी की निशानदेही पर जमीन की खुदाई कराकर 210 शीशी नशीली कफ सीरप बरामद की है। इस कार्रवाई से नशे के कारोबार के नए तरीके का खुलासा हुआ है।

 

 

 

ऐसे हुआ खुलासा
थाना प्रभारी विजय सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कबाड़ी मोहल्ले में एक युवक नशे की बड़ी खेप छिपाकर रखे है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस ने संदेही को पकड़ा तो वह नाबालिग निकला।
पूछताछ में नाबालिग ने कबूला कि उसने एक स्थान पर जमीन के अंदर नशे की बड़ी खेप छिपाकर रखी है। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर खुदाई कराई। जमीन के अंदर से भारी मात्रा में नशीली कफ सीरप की शीशियां बरामद हुईं। गिनती करने पर 210 शीशी मिलीं।

 

 

 

NDPS में केस, नेटवर्क की तलाश
भारी मात्रा में नशीली कफ सीरप मिलने पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम किया है। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि पुलिस अब यह पता लगा रही है कि नशे के इस कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। नाबालिग से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

 

 

 

नया ट्रेंड – जमीन के अंदर नशा
नशे के कारोबार से जुड़े लोग पुलिस की दबिश से बचने के लिए अब नशीली कफ सीरप की खेप को जमीन के अंदर छिपाकर रख रहे हैं। पुलिस का मानना है कि नाबालिगों का इस्तेमाल कर तस्कर खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 8, 2026

October 7, 2026

Leave a Comment