Rewa MP:पत्नी के मायके जाते ही टूटा बेकरी कारोबारी, बजरंग नगर में फंदे पर लटका मिला शव, कॉल न उठने पर खुला राज!
मऊगंज के रतनगांव निवासी जितेंद्र सिंह गहरवार ने बुधवार शाम की खुदकुशी,पत्नी के फोन का जवाब न मिलने पर मकान मालिक ने खोला कमरा, पुलिस जांच में जुटी
रीवा। रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र स्थित बजरंग नगर में बुधवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। पत्नी के मायके जाते ही बेकरी कारोबारी जितेंद्र सिंह गहरवार ने अपने किराए के मकान में अपनी जान दे दी। मूल रूप से मऊगंज के रतनगांव निवासी जितेंद्र बजरंग नगर में रहकर बेकरी का व्यवसाय करते थे।
फोन न उठने पर हुआ शक
परिजनों के मुताबिक बुधवार शाम जितेंद्र की पत्नी मायके के लिए रवाना हुई थी। मायके पहुंचने के बाद जब उसने जितेंद्र को फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। लगातार कॉल अटेंड न करने पर पत्नी ने मकान मालिक को सूचना दी। अनहोनी की आशंका में मकान मालिक ने जब कमरे की जांच की तो जितेंद्र का शव लटका मिला।
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही समान थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस पत्नी से हुई आखिरी बातचीत और इस कदम के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। आर्थिक तंगी या पारिवारिक तनाव की आशंका जताई जा रही है।





