---Advertisement---

Rewa MP:सीवरेज लाइन डालने वालों ने पेयजल पाइप ही गायब कर दी!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 20 Jun 2026, 05:35 AM

Rewa MP:सीवरेज लाइन डालने वालों ने पेयजल पाइप ही गायब कर दी!

 

 

 

रीवा। शहर के द्वारका नगर में फूटी पेयजल पाइप लाइन को दुरुस्त करने के लिए शुक्रवार को यहां मजदूरों को भेजा गया, मजदूरों ने फूटी पाइप लाइन के स्थान पर जब खनन किया तो यहां डाला गया पाइप ही नदारद था। जिस स्थान पर पाइन लाइन लीकेज हुई वहीं पर सीवरेज लाइन के लिए खनन किया गया है। ऊपर से मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। जहां से पानी निकलकर सड़क पर बह रहा था, इसकी शिकायत वार्ड के रहवासियों ने की थी। शिकायत मिलने पर शुक्रवार को यहां पहुंचे मजदूरों ने जब यहां खनन किया तो पाया कि यहां से पाइप ही नदारद है, मजदूरों ने बताया कि पाइप कहां गया इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं, सीवरेज लाइन डालने जब खनन किया गया गया तब पाइप कट गया या फिर अन्य कारण से नहीं जानते।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 8, 2026

October 7, 2026

Leave a Comment