---Advertisement---

Satna MP:जिले के मझगवां जनपद में पदस्थ उपयंत्री एसके समेले एक बार फिर विवादों में आ गए हैं!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 21 Jun 2026, 02:32 AM

Satna MP:जिले के मझगवां जनपद में पदस्थ उपयंत्री एसके समेले एक बार फिर विवादों में आ गए हैं!

 

 

 

इस बार मामला फील्ड निरीक्षण के दौरान रायफल साथ लेकर जाने का है, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया है।

सतना।जानकारी के अनुसार, उपयंत्री एसके समेले जब ग्राम पंचायत हिरौंदी में विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे, तो उनके साथ रायफल भी मौजूद थी। इस दौरान सरपंच और सचिव उनके साथ थे, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि हथियार के कारण वे अपनी समस्याएं खुलकर नहीं रख पा रहे हैं।

 

 

 

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में गुणवत्ताहीन कार्य कराए जा रहे हैं और सवाल उठने से बचने के लिए इस तरह का माहौल बनाया जा रहा है। कुछ लोगों ने सचिव की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं।

मामला सामने आने के बाद जिला पंचायत के सीईओ ने इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी को पत्र लिखकर जानकारी दी है।

 

 

 

विभागीय स्तर पर भी इस पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारों का कहना है कि शासकीय कार्यों के निरीक्षण के दौरान पारदर्शिता और निष्पक्षता अपेक्षित होती है। ऐसे में हथियार के साथ निरीक्षण करना नियमों और प्रक्रिया दोनों पर सवाल खड़ा करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 8, 2026

October 7, 2026

Leave a Comment