---Advertisement---

MP news:जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा!

By: संवाददाता । विराट वसुंधरा

On: Wednesday, February 4, 2026 5:40 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 04 Feb 2026, 05:43 AM

MP news:जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा!

 

 

 

 

बैतूल। मध्य प्रदेश में जहरीले कफ सीरप से एक और बच्चे हर्ष की मौत हो गई। इस कफ सीरप के सेवन से मरने वाले बच्चों की संख्या 25 हो गई है। हर्ष पिछले चार महीनों से एम्स नागपुर में जिंदगी की जंग लड़ रहा था। बता दें पिछले वर्ष सितंबर-अक्टूबर महीने में विभाक्त कफ सीरप कोल्ड्रिफ का सेवन करने वाले बच्चों की किडनी खराब होने की जानकारी सामने आई थी।
लगातार मौतों के बाद कफ सीरप बनाने वाली तमिलनाडु की कंपनी और कफ सीरप लिखने वाले डाॅक्टरों व दवा दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की गई थी। अब कफ सीरप के सेवन से बीमार बैतूल जिले के टीकाबर्री निवासी गोकुल यदुवंशी के पुत्र ने भी दम तोड़ दिया। गोकुल ने हर्ष को सर्दी खांसी की शिकायत पर एक अक्टूबर 2025 को छिंदवाड़ा जिले के परासिया में एसएस ठाकुर को दिखाया था। ठाकुर की क्लीनिक पर हर्ष को कोल्ड्रिफ सीरप दिया गया था। उसको पीने के बाद हर्ष की हालत बिगड़ गई। बच्चे को गंभीर हालत में स्वजन ने नागपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में जब छिंदवाड़ा और बैतूल में कई बच्चों की मौत हो गई तो प्रशासन हरकत में आया। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर हर्ष को भी निजी अस्पताल से निकालकर नागपुर एम्स में भर्ती कराया गया। तबसे वह एम्स में ही भर्ती था। हर्ष के चाचा श्याम यदुवंशी ने बताया कि रविवार की रात बच्चे ने दम तोड़ दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन शव लेकर गांव पहुंचे और देर शाम उसका अंतिम संस्कार किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 8, 2026

October 7, 2026

Leave a Comment