सिंगरौली जिले में आग में दिव्यांग व्यक्ति की मौत, झोपड़ी भी जलकर राख हो गई
SINGRAULI NEWS: जिले के चितरंगी इलाके (chitrangi area) के रेही गांव में मंगलवार देर रात एक दिल दहला (a heartbreak) देने वाली घटना हुई। यहां एक फूस की झोपड़ी में लगी आग में एक दिव्यांग व्यक्ति जिंदा जल (A disabled person was burnt alive) गया। मरने वाले की पहचान जगनारायण कोल पिता सूरज कोल के रूप में हुई है। बताया गया कि जगनारायण दिव्यांग था और चल नहीं सकता था।
वह अपने घर से कुछ दूरी पर फूस की झोपड़ी (thatched cottage) में रहता था। मंगलवार रात वह झोपड़ी के पास आग ताप रहा था। उस समय उसके पिता सूरज कोल भी मौजूद थे, लेकिन थोड़ी देर बाद वह घर चले गए। इसी दौरान किसी अनजान वजह (unknown reason) से झोपड़ी में आग लग गई। आग तेजी से फैली और दिव्यांग (handicapped) होने के कारण जगनारायण समय पर बाहर नहीं निकल सका। झोपड़ी में फंसने के कारण उसकी मौके पर ही जलकर मौत हो (burn to death) गई।
जब तक आसपास के लोगों को घटना (Event) के बारे में पता चला, तब तक सब कुछ जलकर राख (burnt to ashes) हो चुका था। पुलिस मौके (police spot) पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (post mortem) कराया। SDOP राहुल सैयाम ने बताया कि घटना मंगलवार रात की है। शुरुआती जांच से पता चला है कि आग हीटिंग के दौरान लगी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम (postmortem) के बाद शव परिजनों को सौंप (Dead body handed over to family members) दिया गया है।





