---Advertisement---

MP news:महिला CSP हिना खान पर हाल ही में ₹.50 लाख की रिश्वत मांगने के लगे गंभीर आरोप, एक वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 14 Mar 2026, 09:43 AM

MP news:महिला CSP हिना खान पर हाल ही में ₹.50 लाख की रिश्वत मांगने के लगे गंभीर आरोप, एक वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप!

 

 

 

 

ग्वालियर.आरटीआई कार्यकर्ता आशीष चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो वायरल किया है, उनका दावा है कि इस ऑडियो में सीएसपी हिना खान और इंदौर के कारोबारी साबिर खान के बीच धोखाधड़ी के एक मामले को सुलझाने (मैनेज करने) के लिए ₹50 लाख की डील हो रही है,ऑडियो में कथित तौर पर ₹25 लाख का एडवांस भुगतान शाम तक करने और बाकी रकम बाद में देने की बात कही जा रही है।

 

 

 

साबिर खान पर ग्वालियर के यूनिवर्सिटी थाने में जुलाई 2023 में करीब ₹7 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था, यह शिकायत जितेंद्र नागवानी नामक व्यापारी ने माल की आपूर्ति न करने को लेकर की थी,CSP हिना खान ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है, उन्होंने इस ऑडियो को ‘AI जनरेटेड’ (बनावटी) बताया है और इसे उनकी छवि खराब करने की साजिश करार दिया है,
ऐसी कोई बातचीत किसी से नहीं हुई, आशीष द्वारा मुझे टारगेट करते हुए अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं, आशीष पर मानहानि का केस पूर्व से ही दर्ज करवाया गया है।

 

 

 

 

उधर ऑडियो वायरल होने के बाद व्यापारी साबिर खान ने कहा मैंने कभी सीएसपी हिना खान से ऐसी कोई बात नहीं की, मैं पुलिस अधिकारियों से शिकायत करूंगा, जरूरत पड़ी तो कोर्ट भी जाऊंगा, आरटीआई कार्यकर्ता आशीष चतुर्वेदी का कहना है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत डीजीपी, आईजी और एसएसपी से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसके बाद उन्होंने ऑडियो को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किया, अब इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठने लगी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment