---Advertisement---

JBP MP:डी-मार्ट के सामने ‘लव ट्रायंगल’ का तांडव पति ने पत्नी को सड़क पर पीटा, भीड़ बनाती रही वीडियो!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 26 Jun 2026, 05:27 PM

JBP MP:डी-मार्ट के सामने ‘लव ट्रायंगल’ का तांडव पति ने पत्नी को सड़क पर पीटा, भीड़ बनाती रही वीडियो!

 

 

 

बिलहरी में तीसरे शख्स को लेकर पति-पत्नी में खूनी झगड़ा,बीच-बचाव करने आए युवक को भी दी गाली, वायरल वीडियो के बाद पुलिस एक्शन में

जबलपुर।जबलपुर के बिलहरी स्थित डी-मार्ट के सामने बुधवार को रिश्तों का शर्मनाक तमाशा देखने को मिला। कथित ‘लव ट्रायंगल’ में उलझे पति ने बीच सड़क पर पत्नी को थप्पड़ जड़ दिए। महिला चीखती रही, गिड़गिड़ाती रही, लेकिन पति गाली-गलौज करते हुए मारपीट करता रहा। तमाशबीन भीड़ मूकदर्शक बनकर वीडियो बनाती रही।

 

 

 

तीसरे शख्स की एंट्री से भड़का विवाद
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद की वजह कथित तौर पर तीसरा व्यक्ति था, जिसे महिला का दोस्त बताया जा रहा है। सड़क पर ही तीनों में तीखी बहस शुरू हो गई। देखते-देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

बीच-बचाव करने वाले को भी नहीं बख्शा
जब तीसरे युवक ने महिला को बचाने की कोशिश की तो पति ने उसे भी गालियां देकर धक्का मार दिया। गुस्से में पति ने अंजाम की परवाह किए बिना पत्नी पर हाथ उठाना शुरू कर दिया। महिला सड़क पर चीख-चीखकर मदद मांगती रही।

 

 

 

वीडियो वायरल, पुलिस पहुंची
पूरे घटनाक्रम का वीडियो राहगीरों ने बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 8, 2026

October 7, 2026

Leave a Comment