---Advertisement---

Katni MP:विधायक पाठक पर मानहानि मामले में हाईकोर्ट ने सरकार को दिया नोटिस!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 20 Jun 2026, 04:44 AM

Katni MP:विधायक पाठक पर मानहानि मामले में हाईकोर्ट ने सरकार को दिया नोटिस!

 

 

 

जबलपुर। कटनी के विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। अदालत ने सरकार को दो सप्ताह में जवाब पेश करने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई को निर्धारित की गई है। जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान राज्य सरकार को नोटिस जारी किया। यह याचिका कटनी निवासी आर्म्स डीलर नाजिम खान द्वारा दायर की गई है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि विधायक पाठक द्वारा दिए गए बयान पूरी तरह निराधार हैं और इससे उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचा है। याचिका में बयान का भी उल्लेख करते हुए बताया गया, जिसमें भाजपा विधायक ने नाजिम खान के स्टॉक से 14 हजार कारतूस गायब होने का दावा किया था। साथ ही उन पर अवैध हथियारों की बिक्री में शामिल होने जैसे आरोप लगाए थे। याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि उन्होंने इस संबंध में कटनी पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने हाई कोर्ट का रुख किया। मामले में पहले हुई सुनवाई के दौरान जस्टिस विशाल मिश्रा ने स्वयं को केस से अलग कर लिया था। अब मामले की सुनवाई जस्टिस अग्रवाल की कोर्ट में चल रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 8, 2026

October 7, 2026

Leave a Comment