मध्य प्रदेशरीवा

Rewa news, महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर भगवान भोलेनाथ की रीवा शहर में निकलेगी भव्य बरात, कार्यक्रम को एतिहासिक बनाने जुटे आयोजक।

Rewa news, महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर भगवान भोलेनाथ की रीवा शहर में निकलेगी भव्य बरात, कार्यक्रम को एतिहासिक बनाने जुटे आयोजक।

मुंबई सहित कई प्रदेशों से रीवा पहुंचेंगे कलाकार हर्षो उल्लास के साथ आयोजित होगा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम।

 प्रभु श्री राम को समर्पित करने विश्व का सबसे बड़ा नगाड़ा लेकर रीवा से अयोध्या के लिए रवाना होगा भक्तों का जत्था।

रीवा जिले में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ की इस वर्ष भी भव्य बारात निकल जाएगी, शिव बारात व्यंकट रोड़ रीवा स्थित बैजू धर्मशाला के प्रांगण से दिनांक 08.03.2024 (गुरूवार) को प्रातःकाल 9.00 बजे निकाली जावेगी बताया गया कि भोलेनाथ की बरात बैजू धर्मशाला से प्रारंभ होकर खन्ना चौराहा, व्यंकट रोड़, स्टेच्यू चौराहा सांई मंदिर,चक्रधर सिटी, रसिया मोहल्ला, शिल्पी प्लाजा बी-ब्लाक से होते हुए स्वागत भवन, प्रकाश चौराहा, स्टेच्यू चौराहा, सिन्धी चौराहा, फोर्ट रोड़ होते हुए एस०के०स्कूल के पास से मुड़कर श्रमकल्याण केन्द्र के पास स्थित पचमठा आश्रम पहुॅचेगी जहां शिव-पार्वती का विवाह विधि विधान के साथ सम्पन्न होगा। इस अवसर पर पचमठा आश्रम में दोपहर 01 बजे से सांयकाल 5.00 बजे तक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विशाल भण्डारा का आयोजन किया गया है।

ऐसे होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम।

इस कार्यक्रम में इलाहाबाद के तरूण चौपड़ा ग्रुप द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुतक्षकिया जावेगा। जिसमें भजन गायक कुमार बादल प्रयागराज, रोमा चक्रवर्ती लखनऊ,पारूल नन्दा बनारस, द्वारा भक्ति संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जावेगा तथा सारेगामापा एवं इण्डियन आयडल के ग्रुप के साथ कानपुर के बैण्ड, रानी लक्ष्मीबाई की वीरगाथा, भगवान नरसिंह अवतार की झांकी, अर्द्धनारेश्वर भगवान की झांकी,एवं राजस्थानी नृत्य की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगी। पचमठा आश्रम में दिनांक 07.03.2024 को सुबह 8.00 बजे से अखण्ड मानस पाठ का आयोजन किया गया है।

समाजसेवी मनीष गुप्ता ने की पत्रकार वार्ता।

शिव बरात आयोजन एवं जनकल्याण समिति द्वारा आज दिनांक 01.03.2024 को दोपहर 3.00 बजे स्थानीय व्यंकट रोड रीवा स्थित “रीवा मार्केट में आयोजित पत्रकार वार्ता में  जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने बताया कि- पूज्य श्री आदि शंकराचार्य जी द्वारा 1200 वर्ष पूर्व संवत् 818
में सनातन धर्म की स्थापना हेतु पांचवे मठ की स्थापना की गई थीं जो धर्म व अध्यात्म के केन्द्र के रूप में रीवा शहर के बीहर- बिछिया नदी के किनारे घोघर वार्ड नम्बर 34 में स्थित है।
पूज्य संत 1008 श्री मोतीदास जी महराज एवं संत श्री ऋषि कुमार जी महराज के कृपापात्र शिष्य समाजसेवी स्व० रमेश चन्द गुप्ता कई दशकों से पचमठा आश्रम में विशाल भण्डारा का कार्यक्रम आयोजित करतें थें एवं अन्य सामाजिक एवं धार्मिक, आध्यात्मिक गतिविधियों का केन्द्र रहा है। उक्त धार्मिक कार्यक्रम को परम्परानुसार आगे बढ़ाने का प्रयास शिव बरात आयोजन एवं जनकल्याण समिति द्वारा किया जा रहा है। श्री गुप्ता ने आगे बताया कि भगवान भोलेनाथ की बरात में धर्म ध्वजा, शहनाई, नगड़िया, घोड़ा, बग्घी, बाबा महाकाल की पालकी, बाहुबली हनुमान जी की झांकी, झंकार धमाल, अमरनाथ गुफा की झांकी, रामेश्वरम पूजा की झांकी, अघोरी नृत्य, रावण हनुमान संवाद की झांकी, चलित आर्केष्ट्रा के साथ विश्व का सबसे बड़ा नगाड़ा (6 फिट ऊँचा एवं 11×11व्यास का) मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगा।

108 जगहों पर होगा बारात का स्वागत।

भगवान भोलेनाथ की बरात का 108 स्थानों पर शिव बरात के मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया जावेगा। उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक शिवभक्त शामिल हो इस उद्देश्य से 6 मार्च को दोपहर 3.00बजे से स्थानीय बैजू धर्मशाला से शिव आव्हान बाइक रैली निकाली जावेगी जो कि जयस्तम्भ चौक,कॉलेज चौराहा, सिरमौर चौराहा, नया बसस्टैण्ड समान तिराहा, से पी.टी.एस. चौराहा,धोबिया टंकी, अस्पताल चौराहा, प्रकाश चौराहा, स्टेच्यू चौराहा से होते हुए पचमठा आश्रम पहुॅचेगी जहां पर आरती पूजनके साथ रैली का समापन फोर्ट रोड में होगा होगा, शिव बरात के मार्ग में एवं पचमठा आश्रम में पर्याप्त, साफ-सफाई, सुरक्षा, प्रकाश एवं पेयजल व्यवस्था कराये जाने की मांग जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन से की गई। साथ ही भगवान भोलेनाथ की बरात का जगह-जगह पर स्वागत करने तथा अधिक से अधिक संख्या में भगवान भोलेनाथ जी की बरात में शामिल होकर भण्डारा प्रसाद ग्रहण करने का नगरवासियों से अनुरोध किया गया है।

प्रभू श्रीराम को समर्पित करेंगे विश्व का सबसे बड़ा नगाड़ा।

शिव बरात के कार्यक्रम उपरांत 12 मार्च को विश्व के सबसे बड़े नगाडे को भगवान श्रीराम के चरणों में समर्पित करने के उद्देश्य से शिव भक्तों का एक विशेष जत्था रैली के रूप में नगाड़े के साथ अयोध्या जायेगा जहां पर 13 मार्च को रामलला के चरणों में उक्त विशालकाय नगाडें को पूजन अर्चन के साथ समर्पित करेगा रीवा से श्रद्धालुओं का समिति प्रबंधकों की देखरेख में रैली अयोध्या के लिए रवाना होगी जहां रहने और खाने की व्यवस्था समिति के द्वारा श्रद्धालुओं को दी जाएगी।

इनकी रही मौजूदगी।

पत्रकारवार्ता में समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी मनीष गुप्ता, कमलेश अग्रवाल, प्रतीक मिश्रा, अनिल केशरी, राजेन्द्र निगम, ओम प्रकाश मिश्रा गुरू, सुरेश विश्नोई, प्रतीक पाण्डेय, सुशील वर्मा, संजय श्रीवास्तव, सुमित गुप्ता, विनोद गुप्ता, अजय ताम्रकार, लवकुश गुप्ता, विनय सिंह, मोहित अग्रवाल, वंशी साहू, कृष्ण मुरारी मिश्रा, निक्की मोदनवाल पियूष मिश्रा, प्रिस पुरवार, रमाकांत पुरवार, समीर शुक्ला, चन्दन कछवाहा, उपदेश पंसारी,अरविन्द गुप्ता, अशोक शुक्ला, राजेश नामदेव, प्रहलाद ताम्रकार, संजय शर्मा, राजेश नल्ला, प्रदीप दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button