Mauganj MP:क्या हमारे देश की जनता त्याग के लिए ही बनी है: डॉ विनोद शुक्ला
रीवा / मऊगंज । प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए उसे बयान जिसमें 1 साल तक सोना न खरीदने व डीजल पेट्रोल गैस के उपयोग पर पाबंदी पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए देवतालाब विधानसभा से कांग्रेस के पीसीसी सदस्य डॉक्टर विनोद शुक्ला ने मीडिया के माध्यम से पूछा है कि की जनता कितना त्याग करें त्याग करें या जीवन ही त्याग दे। उन्होंने अपने बयान में उल्लेखित किया है कि भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी होने का दंभ भरने वाली, देश को कहाँ लेकर जा रही है। देश की जनता को बेरोजगारी, भुखमरी,गिरता शिक्षा का स्तर, गिरता स्वास्थ्य का स्तर, महंगाई में झोंके जा रहे हैं।इस पर कोई विचार नहीं, ऊपर से
” ये उपदेश नहीं — ये सरकार की नाकामी के सबूत हैं ”
12 साल में देश को इस मुकाम पर ला दिया है
मोदी जी आपने नोटबंदी के समय जनता से त्याग मांगा खुशी खुशी जनता ने त्याग दिया आपके लिए फिर आपने कोरोना काल में झूठ बोला और उसके बाद भी जनता ने थाली गिलास कटोरी सब बजा दी और जो आपने कहा उसके
लिए सब कुछ त्याग दिया।अब आप फिर त्याग मांग रहे हो, मोरबप्पा, सारा त्याग जनता करेगी और आप मौज करोगे।
मेरा तो आपसे निवेदन है कि आप अब सत्ता का त्याग कर दीजिए। टाटा बाय बाय कीजिए सत्ता को और जाइए झोला उठाइए चले जाइए जब आपसे सत्ता नहीं संभल रही है, महंगाई नहीं संभल रही है तो फिर आपका सत्ता में रहने का कोई मतलब मतलब नहीं है
अपना बड़ा बड़ा काफिला लेकर रात में नाइट शो निकालते हैं। तब डीजल पेट्रोल की खपत नहीं होती है, बड़ी बड़ी सभाएं करते हैं लोगों को सरकारी गाड़ियों में ढोकर अपनी सभाओं में बुलाते हैं तब डीजल पेट्रोल की खपत नहीं होती है। जब आप विदेश यात्रा हजारों करते हैं तब क्या होता है, तब क्या डीजल पेट्रोल और विदेशी मुद्रा खर्च नहीं होती है?
जनता ही त्याग करती जाएगी।आपसे अनुरोध है कि अब आप त्याग करो।
सत्ता_त्यागो_मोदी_भागो





