---Advertisement---

Mauganj MP:NEET पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन: मऊगंज कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 25 Jul 2026, 09:49 AM

Mauganj MP:NEET पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन: मऊगंज कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन!

 

 

 

मऊगंज।मऊगंज में शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे दिन भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने NEET पेपर लीक, परीक्षा एवं भर्ती व्यवस्था में सुधार और जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन कलेक्टर प्रतिनिधि नायब तहसीलदार नीरज द्विवेदी ने प्राप्त किया और वरिष्ठ कार्यालय तक भेजने का आश्वासन दिया।

 

 

मऊगंज में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला संयोजक नीलेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर प्रतिनिधि नायब तहसीलदार नीरज द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ NEET सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई।

 

 

ज्ञापन में कहा गया कि पेपर लीक और भर्ती घोटालों पर कठोर कार्रवाई की जाए। आंदोलन से संबंधित परिस्थितियों में जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देने, आंदोलन में शामिल छात्रों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने और शिक्षा माफिया तथा पेपर लीक गिरोहों पर समयबद्ध कार्रवाई की मांग की गई।
कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की भी मांग की। छात्राओं के साथ कथित अशोभनीय घटनाओं, सादी वर्दी में मौजूद लोगों की भूमिका, कथित रूप से एक्सपायरी डेट के आंसू गैस के गोलों के इस्तेमाल और प्रदर्शन स्थल पर क्षतिग्रस्त वाहनों सहित अन्य मामलों की स्वतंत्र जांच कराने की मांग रखी गई।

 

 

 

इसके अलावा NEET UG, JEE Main समेत सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सुरक्षित और पारदर्शी व्यवस्था लागू करने, परीक्षा शुल्क समाप्त करने, गृह अथवा निकटवर्ती जिले में परीक्षा केंद्र देने, रिक्त पदों पर समयबद्ध भर्ती, वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी करने और नॉर्मलाइजेशन प्रणाली समाप्त करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।
नायब तहसीलदार नीरज द्विवेदी ने ज्ञापन प्राप्त कर उचित कार्रवाई के लिए इसे वरिष्ठ कार्यालय भेजने की बात कही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 25, 2026

July 25, 2026

July 25, 2026

July 25, 2026

July 25, 2026

July 25, 2026

Leave a Comment