Rewa MP:ED की रेड से मचा हड़कंप, BJP नेता प्रदीप सोहगौरा के भाई ठेकेदार कृष्णकांत के घर ED कि दबिश, खगाले जा रहे रिकार्ड व फाइलें!
पद्मधर कॉलोनी के लालता सदन में 5 अफसरों ने दी दबिश, परिजन बोले- बिना समन कैसे घुसे वजह का खुलासा नहीं
रीवा।रीवा के वार्ड क्रमांक-5 पद्मधर कॉलोनी में आज दिन शुक्रवार सुबह ED की छापेमारी से हड़कंप मच गया, प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने लालता सदन पहुंचकर जांच शुरू की तो इलाके में हलचल मच गई, खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और शहर में कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया।
कृष्णकांत और सौरभ सोहगौरा के घर पहुंची टीम
4 से 5 सदस्यीय ED टीम सुबह ही पद्मधर कॉलोनी स्थित लालता सदन पहुंच गई, टीम कृष्णकांत सोहगौरा और सौरभ सोहगौरा के निवास पर जांच कर रही है, अफसरों ने घर के भीतर जाकर दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और अहम कागजातों की पड़ताल शुरू की।
परिजनों ने रोका, मांगा ID कार्ड
कार्रवाई के दौरान बाहर मौजूद परिजनों ने ED अफसरों से पहचान पत्र दिखाने को कहा, परिजनों का सवाल था कि बिना समन घर में एंट्री कैसे की गई, अफसरों और परिजनों के बीच बातचीत भी हुई, लेकिन टीम ने जांच नहीं रोकी और कार्रवाई जारी रखी।
घर के अंदर फाइलों की जांच पड़ताल
सूत्रों के मुताबिक टीम वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड और दस्तावेज खंगाल रही है, फाइलें पलटी जा रही हैं, घर के अंदर-बाहर की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, कार्रवाई की भनक लगते ही लोगों की भीड़ घर के बाहर जुट गई, पूरे इलाके में दिनभर ED की मौजूदगी चर्चा में रही।
रीवा के चर्चित ठेकेदार हैं कृष्णकांत सोहगौरा
कृष्णकांत सोहगौरा रीवा के चर्चित ठेकेदारों में गिने जाते हैं, उन्हें भाजपा नेता प्रदीप सोहगौरा का भाई बताया जा रहा है, ED की दबिश के बाद सियासी और कारोबारी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
कार्रवाई की वजह साफ नहीं
ED की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, छापा किस मामले में मारा गया, इसके पीछे की वजह क्या है, इस पर सस्पेंस है, लोग अपने-अपने कयास लगा रहे हैं,
जांच के बाद खुलेगा राज..
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार जांच पूरी होने पर ही साफ होगा कि ED ने किन तथ्यों के आधार पर यह कदम उठाया है, खबर लिखे जाने तक टीम मौके पर मौजूद थी और अभी जांच चल रही है।





