---Advertisement---

Sidhi MP: महाशिवरात्रि के दिन 80 वर्षीय पुजारी की निर्मम हत्या क्षेत्र में तनाव,,,

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 15 Feb 2026, 05:35 PM

Sidhi MP: महाशिवरात्रि के दिन 80 वर्षीय पुजारी की निर्मम हत्या क्षेत्र में तनाव,,

 

मध्यप्रदेश के सीधी जिले से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है जहां जिले के कुसमी में आज
महाशिवरात्रि के दिन 80 वर्षीय पुजारी इंद्रभान द्विवेदी की गड़ासे से काटकर हत्या कर दी गई है आरोप है कि
लाला केवट नामक व्यक्ति ने गडा़सा से पुजारी को बेरहमी से काट डाला घटना तहसील मुख्यालय कुसमी के पास की बताई गई है।

बताया जाता है कि 80 वर्षीय पुजारी इंद्रभान द्विवेदी तहसील परिसर में स्थापित मंदिर से पुजारी थे रोज की तरह आज भी मंदिर में पूजा अर्चना करके सुबह लगभग 8:00 बजे अपने मोपेड वाहन से वापस घर लौट रहे थे तभी आरोपी ने हत्या कर दी पुजारी की हत्या के बाद इलाकों में तनाव का माहौल बना हुआ है लोगों का कहना है कि आरोपी ब्राह्मणों से बैर रखना था जातिगत दुर्भावना की वजह से पुजारी की हत्या की गई है।

बताया जाता है कि आरोपी ने पुजारी को चलती मोपेड में अचानक हमला किया था आरोपी के हमले से पुजारी इंद्रभान गिर गए तभी आरोपी लाला केवट ने पुजारी की छाती पर पैर रखा और गड़ासे से गर्दन काट कर हत्या कर दी उस दौरान आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते की आरोपी ने पुजारी के सीने और गले लगातार 8 वार किए।

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार पुजारी खून से लथपथ होकर तड़प रहे थे लेकिन आरोपी बेरहमी से काट रहा था वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने लगा तभी आसपास मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को धर दबोचा इस भीत्सव घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

इस मामले में मृतक के भतीजे धीरेश द्विवेदी द्वारा बताया गया कि उनके चाचा रोज हनुमान मंदिर में पूजा करने के लिए जाते हैं और 10 बजे तक लौट आते हैं। आज महाशिवरात्रि होने की वजह से पहले ही चले गए थे। पूजा के बाद वे सुबह 8 बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाए आरोपी ने हत्या कर दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 8, 2026

October 7, 2026

Leave a Comment