---Advertisement---

सिंगरौली में वर्दी गढ़ी के पास हिंदू सम्मेलन का आयोजन, अयोध्या धाम के संत ने दी शिक्षाएं

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 25 Jan 2026, 05:24 PM

सिंगरौली में वर्दी गढ़ी के पास हिंदू सम्मेलन का आयोजन, अयोध्या धाम के संत ने दी शिक्षाएं

SINGRAULI NEWS:  जिले के चितरंगी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत वर्दी गढ़ी के प्रांगण में स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में हिंदू सभा का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर अयोध्या धाम से पधारे संत श्री श्री 1008 श्री तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगतगुरु परम हंस आचार्य मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

 

 

 

संत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सनातनियों को एकजुट रहना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि युवा पीढ़ी जाति और वर्ग में बंट रही है, जो उचित नहीं है। संत ने मुसलमानों के प्रति समझदारी रखने की सलाह देते हुए कहा कि सभी मुसलमान बुरे नहीं होते, केवल कुछ बाहरी लोग भटकाने का प्रयास करते हैं।

 

 

 

संत ने बताया कि पहले कई मुसलमान हिन्दू शासकों के अत्याचार के कारण धर्म बदलने को मजबूर हुए थे, लेकिन अब धीरे-धीरे वे घर वापसी कर रहे हैं। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए बताया कि वर्दी गांव में गीता प्रसाद त्रिपाठी के घर पर एक मुस्लिम व्यक्ति ने कलश और माल्यार्पण के साथ स्वागत किया।

 

 

 

संत ने कहा कि सनातन धर्म विशेष शक्ति है, और कुछ मुसलमान अब कुरान छोड़कर पुराण और वेद पढ़ रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि लोग चार वेद जानते हैं, लेकिन पांचवा वेद सनातन है, और सनातन धर्म अपनाने पर गर्व महसूस करना चाहिए।

 

 

 

 

इस कार्यक्रम में जिला संघ चालक अनिल झां, खंड कारवाह गीता प्रसाद त्रिपाठी, भाजपा नेता प्रवेंद्र धर द्विवेदी, कोरसर सरपंच स्वाति सिंह चंदेल, बरहट सरपंच राहुल सिंह, समाजसेवी सचिन सिंह चंदेल सहित कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम जनमानस उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 8, 2026

October 7, 2026

Leave a Comment